• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मदर्स डे पर “जयपुर विमेन फेस्टिवल” के पहले चैप्टर की शुरुआत

Launch of the First Chapter of the Jaipur Women Festival on Mothers Day - Jaipur News in Hindi

-महिला स्वास्थ्य एवं फाइनेंशियल एम्पावरमेंट विषयों पर हुआ विशेष पैनल डिस्कशन जयपुर। मदर्स डे के अवसर पर इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (आईजीपीआरएस) और एक निजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर में “जयपुर विमेन फेस्टिवल” के पहले चैप्टर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूकता, संवाद एवं प्रेरणा का मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज के. पवन, महानिदेशक, आईजीपीआरएस ने कहा कि आज जयपुर विमेन फेस्टिवल का पहला अध्याय शुरू हुआ है। राज्य के सभी विभाग महिलाओं आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य आदि विभिन्न मुद्दों के लिए काम कर रहे है और राज्य सरकार महिलाओं के प्रत्येक स्तर पर विकास के लिए समर्पित है।
फेस्टिवल के दौरान महिला स्वास्थ्य एवं फाइनेंशियल एम्पावरमेंट विषयों पर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। चर्चा में महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व, स्वास्थ्य जागरूकता, आर्थिक आत्मनिर्भरता, वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक व्यवहार परिवर्तन (Social Behaviour Change) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाओं का स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से सशक्त होना दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के साथ-साथ वित्तीय निर्णयों में भी आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। पैनल में महिलाओं के लिए जागरूकता, शिक्षा एवं सकारात्मक सामाजिक सोच को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर टी. शुभमंगलम, अतिरिक्त मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), जयपुर, मंजिरी पंत, प्रतिनिधि यूनिसेफ, चन्द्रानी सेन, वाइस प्रिंसिपल महारानी कॉलेज सहित विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Launch of the First Chapter of the Jaipur Women Festival on Mothers Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur women festival, mothers day event, women empowerment, igprs rajasthan, financial literacy, women health, social behaviour change, nhm rajasthan, unicef india, panel discussion, economic empowerment, gender equality, jaipur news, rajasthan development, women education, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved