• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

क्राफ्ट बाजार 2019 का शुभारंभ, देखें दस्तकारी का अनूठा संगम

जयपुर । ग्रामीण गैर-कृषि विकास अभिकरण (रूडा) की तरफ से शिल्‍पांगन क्राफ्ट बाजार मेले का आयोजन 22 मार्च से 27 मार्च 2019 तक, दशहरा मैदान आदर्श नगर, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। मेले का समय प्रतिदिन दोपहर 1.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक रहेगा। आगन्तुकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इस मेले का मुख्य उद्देश्‍य हस्तशिल्प दस्तकारों को स्वदेशी व विदेशी बाजार उपलब्ध कराना एवं देशभर के परम्परागत हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है। इस मेले का शुभारम्भ 22 मार्च 2019 को मुख्य अतिथि मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने किया । इस मौके पर उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल, उद्योग आयुक्त डॉ. केके पाठक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रूडा के कार्यकारी निदेशक संजीव सक्सैना ने बताया कि इस मेले में विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों यथा उत्तर प्रदेश, मणिपुर, आसाम, उडीसा, कर्नाटक, केरल, तमीलनाडू, मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा इत्यादि के दस्तकार भाग ले रहे हैं जो अपने साथ अपनी अनूठी कलात्मक शैली के उत्पाद व कलाकृतियाँ साथ ला रहे हैं। इस वर्ष मेले को परम्परागत छटा के साथ संवारा गया है। 27 मार्च 2019 को मेले के समापन के अवसर पर उत्कृष्ट स्‍टॉल एवं उत्कृष्ठ दस्तकारों आदि को पुरस्कृत किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-launch of Kraft Market 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief secretary db gupta, ias dr subodh agarwal, additional chief secretary, industry department, dr kk pathak, industry commissioner, kraft market 2019\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved