• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करौली में आयरन ओर के विपुल भण्डार, 1888.33 हेक्टेयर में चार ब्लॉकों की सीएल के लिए ई-नीलामी की तैयारी : एसीएस गुप्ता

Large reserves of iron ore in Karauli, preparation for e-auction for CL of four blocks in 1888.33 hectares: ACS Gupta - Jaipur News in Hindi

-हेमेटाइट और मेगनेटाइट से स्टील उद्योग की होगी जरुरतें पूरी

-एक हजार मिलियन टन से अधिक के संभावित डिपोजिट -स्टील उद्योग को लगेंगे पर, राजस्व व रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
जयपुर।
राज्य के माइनिंग सेक्टर से उत्साहजनक खबर मिली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, जियोलोजी व पेट्रोलियम वीनू गुप्ता ने बताया है कि राज्य के करौली में आयरन ओर (लोह अयस्क) के विपुल भण्डार को देखते हुए केन्द्र सरकार से चार ब्लॉक्स के कंपोजिट लाइसेंस के लिए ऑक्शन की अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के माइनिंग सेक्टर के लिए यह इस मायने में बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है कि करौली के इन चारों ब्लॉकों में गुणवत्तायुक्त आयरन ओर के डिपोजिट होने से देश और प्रदेश में स्टील उद्योग को पर लग सकेंगे।
एसीएस माइंस गुप्ता ने बताया कि आरंभिक खोज में करौली के हिण्डौन तहसील के खोहरा, डेडरोली, टोडपुरा और लिलोटी में 1888.33 हैक्टेयर में आयरन ओर के विपुल डिपोजिट के संकेत मिले हैं। केन्द्र सरकार से इन ब्लॉकों के कंपोजिट लाइसेंस के लिए ऑक्षन की अनुमति के साथ ही विभाग ने इन ब्लॉकों की ऑक्शन की तैयारी आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सितंबर माह में भारत सरकार के ई-पोर्टल पर नीलामी की प्रक्रिया आरंभ की जा सकेगी।
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने करौली में आयरन ओर के विपुल भण्डार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में माइनिंग मिनरल्स के योजनावाद्ध एक्सप्लोरेशन व ब्लॉक तैयार कर ऑक्शन के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगे हैं।
निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि करौली के हिण्डौन तहसील में आरंभिक एक्सप्लोरेषन में आयरन ओर में हेमेटाइट और मेगनेटाइट के संकेत मिले हैं जो स्टील के लिए उपयोगी है। एक मोटे अनुमान के अनुसार करौली के इन चारों ब्लॉकों में एक हजार मिलियन टन से अधिक के डिपोजिट संभावित है। इससे स्टील के लिए कच्चा माल उपलब्ध होने के साथ ही देश दुनिया के स्टील मेप पर राजस्थान का नाम प्रमुखता से उभर सकेगा। इसके साथ ही प्रदेश में स्टील उद्योग के लिए नए द्वार के साथ ही रोजगार व राजस्व के नए अवसर विकसित हो सकेंगे।

नायक ने बताया कि खोहरा में 462.30 हैक्टेयर, डेडरोली में 754.38 हैक्टेयर, टोडपुरा में 260. 71 हैक्टेयर और लिलोटी में 410.94 हैक्टेयर क्षेत्रफल के चार ब्लॉक तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरफेस पर ही आयरन ओर के संकेत मिलने से इस क्षेत्र में और भी अधिक मात्रा में आयरन ओर के डिपोजिट संभावित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इन ब्लॉकों की कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई नीलामी की आवश्यक तैयारियां आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Large reserves of iron ore in Karauli, preparation for e-auction for CL of four blocks in 1888.33 hectares: ACS Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, additional chief secretary mines, geology and petroleum, veenu gupta, mines and cow husbandry minister, pramod jain bhaya, chief minister, ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved