• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किरोड़ीलाल का पेपर लीक मामले में गंभीर आरोप : मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के सीएमओ तक संबंध, ऑनलाइन परीक्षाओं में भी हुई धांधली

Kirorilal serious allegation in paper leak case : connection of main accused Suresh Dhaka to CMO, online examinations also rigged - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के सीएमओ तक भी संबंध हैं। सुरेश ढाका ऑफ लाइन ही नहीं बल्कि ऑनलाइन परीक्षाओं धांधली करने का बेताज बादशाह है। उसका बड़ा नेटवर्क है। सॉफ्टवेयर कंपनियों के मुख्याओं, कई हैकर्स और नेताओं से संबंध हैं। राजस्थान की कंप्यूटर लैबों और कई कॉलेजों में ढाका की पकड़ है। उस पर मनी लांड्री के भी आरोप हैं। यूथ कांग्रेस का चुनाव ही हैक करने का आरोप किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर यह आरोप लगाए हैं। उनहोंने बताया कि सुरेश ढाका ने अपने हैकर्स दोस्त महेंद्र विश्नोई की मदद से 2019 में यूथ कांग्रेस के चुनाव को हैक कर सुमित भागसरा को चुनाव जिताया था जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट का है। इनके विरोधी मुकेश भाकर जो पायलट का गुट का चुनाव हराया गया। इससे यह साबित होता है कि सुरेश ढाका के सीएमओ तक अच्छे संबंध हैं। इसके साथ ही मंत्री और विधायकों से भी उसके अच्छे संबंध हैं।
पार्टनर ने चीन और गुड़गांव से किया हैकिंग का कोर्स
मीणा ने बताया कि पेपर लीक मामले के मुख्य अभियुक्त सुरेश ढाका के टीसीएस एजेंसी के राजस्थान हेड भुवनेश भार्गव से संबंध हैं। टीसीएस एजेंसी से भी सुरेश के अच्छे रिश्ते हैं। उसके दोस्त महेंद्र विश्नोई ने टीसीएस में गुड़गांव में जॉब किया है। सुरेश ढाका अपने पार्टनर महेंद्र विश्नोई को हैकिंग के लिए लैबों में संपर्क करवाता था। महेंद्र ने हैकिंग का कोर्स गुड़गांव एवं चीन से किया है। इसमें ढाका ने उसकी मदद की थी। महेंद्र विश्नोई के विदेश हैकरों से भी संबंध रहे हैं।
मनी लांड्रिंग का आरोप में मुंबई छोड़ा
किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि सुरेश ढाका अपने मामा के पास महाराष्ट्र में हवाला के जरिये रुपए मंगवाकर कन्वर्ट करवाने का काम करता था। मनी लांड्रिंग की जांच होने पर सुरेश ढाका को दोषी पाया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद वो मुंबई से भागकर जयपुर भाग आया। मीणा ने कंप्यूटर लैबों की सूची भी उजागर की है जो हरियाणा के लोगों ने राजस्थान में लगा रखी है। उन्होंने अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, गंगानगर, जोधपुर के कॉलेजों की सूची उजागर की है जिसमें सुरेश ढाका का संपर्क है।
मीणा ने इस मामले की जांच की मांग की
किरोड़ीलाल मीणा ने पुलिस यदि इन लैबों व कॉलेजों में जाकर पूछताछ करेगी तो पता चलेगा कि इन्होंने परीक्षा कराने तक के पैसे नहीं लिए। इनके खाते भी चैक किए जाए कि कब कब वेंडरों से पैसे लिए गए। इनके खातों में पैसे नहीं डले हैं। परीक्षा सेंटर पर ड्यूटी करने वाले लोगों के आधार कार्ड चैक किए जाएंगे तो वो सभी राजस्थान के बाहर के मिलेंगे। राजस्थान में जितनी भी ऑनलाइन परीक्षाएं हुई है और उनके पेपर आदि की जांच सीबीआई से करवाई जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kirorilal serious allegation in paper leak case : connection of main accused Suresh Dhaka to CMO, online examinations also rigged
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kirorilalmeena, seriousallegation, paperleakcase, cmo, onlineexaminations, jaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved