जयपुर। पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन कर रहे सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने शनिवार को धरना स्थगित कर दिया। मंत्री राजेंद्र यादव और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह निर्णय किया। इसके तहत पेपर लीक मामले की जांच डीजीपी के निर्देशन में होगी। भर्ती में बाहरी राज्यों का कोटा भी कम किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
धरना स्थल पर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि 12 फरवरी तक धरना स्थगित किया जाता है। सात दिन में जांच आगे नहीं बढ़ी तो फिर आंदोलन किया जा सकता है। इससे पहले किरोड़ीलाल मीणा अपने समर्थकों के साथ पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे। इसके बाद मंत्री राजेंद्र यादव और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की। गौरतलब है कि सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती मामले का पेपर लीक होने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया था।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope