• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शंभूदयाल बडगूजर का निधन, सीएम ने किया शोक व्यक्त

जयपुर । राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शंभूदयाल बडगूजर का आज निधन हो गया। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शंभूदयाल बड़गूजर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम राजे शनिवार सुबह बजाज नगर स्थित बड़गूजर के आवास पहुंची और उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने स्व. बड़गूजर के परिजनों को ढांढस बंधाया।
अपने शोक संदेश में सीएम राजे ने कहा कि बड़गूजर मिलनसार और मृदुभाषी थे। खादी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने खादी को बढ़ावा देने वाली कई योजनाओं और नवाचारों को लागू किया। इसका फायदा बुनकरों और खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी संस्थाओं को मिला।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी राजस्थान राज्य खादी एवं ग्रामाद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूदयाल बडगूजर के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनो को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।

वहीं राजस्थान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी बडगूजर के घर जाकर शोक व्यक्त किया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Khadi Gramodyog Board Chairman Shambhudayal Badgujar dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan khadi village industries board chairman shambhudayal badgujar, jaipur news, rajasthan news, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved