• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कश्मीर पुलिस ने जयपुर के शख्स के खिलाफ जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

Kashmir Police issues hue and cry notice against Jaipur man - Jaipur News in Hindi

• अश्योर्ड एग्रो फूड इंडस्ट्रीज के रीजनल मैनेजर की तलाश, राजस्थान से उत्तराखंड तक फैला है जाल जयपुर । जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध थाना ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित अपराधी अनिल कुमार माहेश्वरी के खिलाफ ह्यू एंड क्राई (Hue & Cry) नोटिस जारी किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है।
क्राइम ब्रांच कश्मीर के अनुसार, आरोपी अनिल कुमार माहेश्वरी पुत्र गणपतलाल मूल रूप से जयपुर के झोटवाड़ा इलाके का निवासी है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत गंभीर आरोप हैं। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया है।
कॉर्पोरेट जगत से जुड़ा है आरोपी का प्रोफाइल
पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार आरोपी अश्योर्ड एग्रो फूड इंडस्ट्रीज उत्तराखंड में रीजनल सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग कर कई लोगों को आर्थिक चपत लगाई है। आरोपी का कद लगभग 5 फीट 5 इंच है और उसके बाल काले हैं। वर्तमान में वह अपने जयपुर स्थित आवास A-38, सत्या नगर से भी गायब बताया जा रहा है।
सूचना देने वालों के लिए संपर्क सूत्र
जम्मू कश्मीर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करें:
* फोन नंबर: 0194-2471836
* मोबाइल: +91 8803992050
* ईमेल: sspeow-kmr@jkpolice.gov.in

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kashmir Police issues hue and cry notice against Jaipur man
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil kumar maheshwari, ganpatlal, assured agro food industries uttarakhand\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved