जयपुर/करौली। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ
सुहागिनों का पर्व करवा चौथ श्रद्धा से मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं व
उनके परिजनों ने जमकर खरीदारी की। कहीं दोपहर में तो कहीं शाम को सुहागिनों
ने करवा चौथ माता की कहानी सुनकर परिजनों का आशीर्वाद लिया। पति की लंबी
आयु, अच्छे स्वास्थ्य व मंगल कामना के लिए मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ
प्रदेशभर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुबह से ही बाजारों में
पूजा-अर्चना के लिए सुहागिनों ने करवा, कलैंडर, तथा पूजा सामग्री की
खरीदारी की। दोपहर और शाम को सुहागन महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी। इस
अवसर पर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजा की।
इस
मौके पर करौली जिले में हिंडौन सिटी की ब्रह्मपुरी कॉलोनी की महिलाओं ने
सामूहिक रूप से अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ महोत्सव मनाया। हिंडौन सिटी के अग्रसेन विहार स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षिका
सुमनलता शर्मा ने बताया कि हर सुहागन स्त्री के जीवन में करवा चौथ का खास
महत्व है। इस दिन व्रत रख सुहागिनें पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है, रात्रि को चांद निकलने पर चन्द्रमा
तथा सुहाग की पूजा कर व्रत खोला जाता है।
जयपुर में प्रताप नगर
इलाके की महिलाओं ने सामूहिक रूप से चांद देखकर व्रत खोला। इस मौके पर
गृहिणी रेणु शर्मा, राजेश्वरी अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि
भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है। सुहाग की दीर्घायु की
कामना व खुशहाल परिवार के लिए सुहागिनों द्वारा व्रत रखा जाता है।
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope