• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कारगिल विजय दिवसः नाम, नमक, निशान ही देशप्रेम का जज़्बा देता है- कर्नल राज्यवर्धन

Kargil Vijay Diwas: Name, salt and insignia give the feeling of patriotism – Colonel Rajyavardhan - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मंच को संबोधित किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि देशवासियों को भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर इतना अटूट विश्वास है कि वे कभी यह नहीं पूछते कि, क्या भारत अगले क्षण आज़ाद रहेगा या नहीं?
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध सिर्फ रणक्षेत्र में नहीं बल्कि हर घर से लड़ा गया। हर भारतवासी टीवी, रेडियो और संचार माध्यमों से जानना चाहता था कि युद्धभूमि में क्या हो रहा है और जवानों को अपना समर्थन दे रहा था। शहीद कर्नल बत्रा का कोड वर्ड 'ये दिल मांगे मोर' देश की सेना के जज्बे, जोश और जुनून को दिखाता है।
देश में ये जज्बा नमक, नाम और निशान से आता है। आज देश के हर नागरिक को एक सैनिक की तरह सोचकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देश को मजबूती देनी होगी। हम सबको समझना होगा कि शहीद विक्रम बत्रा के 'ये दिल मांगे मोर' में मोर का अर्थ प्रत्येक क्षेत्र में देश को आगे ले जाने का संकल्प है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kargil Vijay Diwas: Name, salt and insignia give the feeling of patriotism – Colonel Rajyavardhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kargil vijay diwas tribute, chief minister bhajan lal sharma and colonel rajyavardhan rathore wreath laying, amar jawan jyoti jaipur event, supreme sacrifice of immortal martyrs, jaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved