करौली। खदान से मिट्टी भरकर ला रही ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रॉली में बैठे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को करौली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं किशोर का शव परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घायलों ने बताया कि फतेहपुर गांव की नदी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोज की तरह मिट्टी भर कर लाई जा रही थी। ट्रॉली में महिला मजदूर व एक अन्य किशोर बैठा हुआ था। फतेहपुर गांव के पास नदी की चढ़ाई चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रॉली में बैठी दो महिलाएं व किशोर ट्रॉली के नीचे दब गए। घायलों को जैसे-तैसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए करौली चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजकुमार मीणा निवासी खानपुर जिला धौलपुर को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल केशन्ति और बादामी को करौली चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope