• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ब्रजभाषा महिला साहित्यकार सम्मेलन 11 सितंबर को

Kanodiya PG. International Brajbhasha Women Literature Conference on 11 September at Womens College - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के हिन्दी विभाग, राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ब्रजभाषा महिला साहित्यकार सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 11 सितंबर 2025 को किया जायेगा। ‘‘ब्रजभाषा साहित्य माँहिं कृष्ण भक्ति संप्रदायन कौ योगदान अरु बिनके अंतः अनुशासनिक संदर्भ’’ विषयक इस संगोष्ठी का उद्घाटन कल प्रातः 09.00 बजे होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि आई.ए.एस. डॉ. कृष्ण कांत पाठक, विशिष्ट अतिथि व्यासपीठ प्रमुख डॉ. संजय गोस्वामी, बबीज वक्ता प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य ज्योति प्रकाश दुबे होंगे। समापन सत्र में मुख्य अतिथि कुलगुरू हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर से प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि आरएएस श्री पंकज ओझा होंगे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने जानकारी दी कि संगोष्ठी के अंतर्गत ‘‘कृष्ण भक्ति सम्प्रदाय अरु ब्रजभाषा साहित्य’’ एवं ‘‘कृष्ण भक्ति संप्रदायन के अंतः अनुशासनिक संदर्भ’’ विषयक दो चर्चा सत्र होंगे जिनमें देश-विदेश के प्रमुख साहित्यकार, शिक्षण संस्थानों से शिक्षक एवं शोधार्थी विषय पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanodiya PG. International Brajbhasha Women Literature Conference on 11 September at Womens College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, kanodiya pg women\s college, brajbhasha women\s literature conference\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved