• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कन्हैया लाल हत्याकांड : उदयपुर के आला पुलिसकर्मी हटाए गए, आरोपी अजमेर जेल में शिफ्ट

Kanhaiya Lal murder: Udaipur top cops removed, accused shifted to Ajmer jail - Jaipur News in Hindi

जयपुर । कन्हैया लाल हत्याकांड में पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर राजस्थान सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और महानिरीक्षक (आईजी) रेंज को हटा दिया है। हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व कर रहे प्रफुल्ल कुमार को नया आईजी बनाया गया है। इस बीच, हत्यारों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बा को उदयपुर से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
वहीं, मामले में आगे की जांच के लिए एनआईए की टीम गुरुवार रात कानपुर पहुंची और कई जगहों पर छापेमारी की।
राजस्थान में शुक्रवार को चौथे दिन भी इंटरनेट बंद रहा। हिंसा को रोकने के लिए धारा 144 भी लगा दी गई है।
गुरुवार की रात पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल दो और आरोपियों मोहसिन और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस हत्याकांड में आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
एसआईटी शुक्रवार को दोनों आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार से पूछताछ करेगी। उदयपुर जिला अदालत ने गुरुवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हत्यारों गौस और रियाज जब्बार को उदयपुर से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट करने के बाद अलग-अलग बैरक में रखा गया है।
इस नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार को सीकर, दौसा और बाड़मेर समेत कई शहरों में बंद का ऐलान किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanhaiya Lal murder: Udaipur top cops removed, accused shifted to Ajmer jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanhaiya lal murder, udaipur murder, udaipur top cops removed, accused shifted to ajmer jail, udaipur massacre, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved