• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

Rajasthan: कलराज मिश्र ने राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली

जयपुर। राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर राज भवन में राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। मिश्र ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर राज्यपाल पद की शपथ ली। कलराज मिश्र राजस्थान के इक्कीसवें राज्यपाल है।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविन्द्र एस. भट्ट ने मिश्र को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा जारी राज्यपाल की नियुक्ति का वारंट पढ़कर सुनाया। शपथ लेने के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी सत्यवती मिश्रा सहित उनके परिजन मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, केन्द्रीय मंत्रीगण, राज्य मंत्री मण्डल के सदस्यगण, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया, पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री, जन प्रतिनिधिगण, न्यायाधीशगण, प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संक्षिप्त परिचय- कलराज मिश्र
कलराज मिश्र का जन्म 1 जुलाई, 1941 को उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के मलिकपुर सैदपुर ग्राम में हुआ। मिश्र ने वाराणसी में महात्मा गांधी विद्यापीठ से एम.ए. की शिक्षा प्राप्त की।
किसान एवं सामाजिक कार्यकत्र्ता मिश्र तीन बार राज्य सभा सदस्य रहे। वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के भी तीन बार सदस्य रहे।मिश्र 27 मई, 2014 से 2 सितम्बर, 2017 तक लघु एवं मध्यम एन्टरप्राइजेज विभाग के केन्द्र में मंत्री रहे। मिश्र संसद व उत्तर प्रदेश विधानसभा की विभिन्न समितियों के सदस्य भी रहे हैं।
समाज सेवा में प्रारंभ से ही सक्रिय रहे कलराज मिश्र के विधायी जीवन की शुरूआत वर्ष 1978 में राज्यसभा के सदस्य चुने जाने के साथ हुयी। वर्ष 1997 में मिश्र उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kalraj Mishra becomes Governor of Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan governor kalraj mishra, chief minister ashok gehlot, deputy chief minister sachin pilot, udh minister shanti dhariwal, chief secretary db gupta, कलराज मिश्र, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved