• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जूनियर मिस इंडिया 2025 ग्रैंड फिनाले: जयपुर में सजी देश की सांस्कृतिक विरासत की रंगीन छटा

Junior Miss India 2025 Grand Finale: A Colorful Display of the Nations Cultural Heritage in Jaipur - Jaipur News in Hindi

-25 राज्यों की 175 बालिकाओं ने रैंप पर बिखेरा आत्मविश्वास, हुनर और राष्ट्रप्रेम

जयपुर। पिंक सिटी जयपुर में देश भर के 25 राज्यों की 175 प्रतिभागियों ने अपने - अपने राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की आन-बान-शान की वो झलक पेश की, जो अब तक कहीं देखने को नहीं मिली। माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉरपोरेशन द्वारा ''जूनियर मिस इंडिया सीजन 4 " के रूप में एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां 5 से 16 वर्ष तक की बालिकाओं ने आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ रैंप पर महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित किया और अपने हुनर और फैशन का जलवा बिखेरा। राष्ट्रीय बालिका उत्सव के तहत क्लार्क्स आमेर होटल में ''जूनियर मिस इंडिया 2025"" स्पर्धा इसके लिए देश भर से हजारों की संख्या में बालिकाओं ने ऑडिशन दिए थे, जिनमें से फाइनल राउंड के लिए 5 से 16 वर्ष तक की पांच कैटेगरी में 175 प्रतिभागियों का चयन ग्रांड फिनाले के लिए हुवा था। जिस में अलग अलग कैटेगिरी में 15 विजेताओं के रूप में चयन किया गया। सरबजीत सिंह फाउंडर जूनियर मिस इंडिया ने बताया कि सीजन 4 अब तक का सबसे बड़ा सीजन है। ग्रैंड फिनाले के निर्णायकों में मेंटर और जज जूनियर मिस इंडिया उन्नति सिंह और राजस्थान मेंटर अपरा कुच्छल और मुंबई से जाने माने कलाकार अलोक श्रीवात्सव, सेफाली सूद, जयदीप सिंह कास्टिंग डारेक्टर,शोभा गोरी प्रशांत चौबे एएसपी डिजिटल क्राइम मध्य्प्रदेश रीवा अरोरा एक्ट्रेस ने जूनियर मिस इंडिया सीजन में पहुंचकर दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित जूनियर गर्ल्स प्लेटफॉर्म पर जूनियर कलाकारों का आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, संस्कृति और नेतृत्व क्षमता को देखा हर राउंड पर इनकी पैनी नजर रही। जूनियर कलाकारों की प्रतिभावों ने अपने हुनर और फैशन के दम पर जजों का मन मोह लिया।
इनके सिर सजा ताज
ग्रैंड फिनाले में कई मानकों और स्तरों पर 175 फाइनलिस्ट को परखने के बाद पांच कैटेगरी में विजेताओं के साथ फर्स्ट और सेकंड रनर अप का चयन किया गया। 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में सभ्य भुजेल को विजेता चुना गया जबकि फर्स्ट रनर अप सुहानी नंदी और सेकंड रनर ब्लॉसम इ . रहीं। 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में आरोही चटर्जी विजेता रहीं जबकि फर्स्ट रनर अप सान्वी निनावे और चार्वी गढवी सेकंड रनर अप रहीं। 11 से 12 वर्ष आयु वर्ग में विजेता कनक भगतकार चुनी गईं जबकि फर्स्ट रनर अप ताश्या बनर्जी और सौरज्या अधिकार सेकंड रनर रहीं। इसी तरह 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में राज लाखी बोरुह विजेता रहीं जबकि फर्स्ट रनर अप देबाश्मिता घोष और पूर्वी बिरादर सेकंड रनर अप रहीं। इसी तरह 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रिन्सीप्रिया भौमिक विजेता रहीं जबकि फर्स्ट रनर अप सवैया अहीर और श्रेष्ठा गुप्ता सेकंड रनर अप रहीं।
*भारतीय कल्चर राउंड के विनर रहे 5 से 7 वर्ष*
विजेता - नेयशा
प्रथम रनर अप - अधीरा शर्मा
द्वितीय उपविजेता - स्वनंदी बिहार
8 से 10 साल
विजेता-वीरा बैंग
प्रथम रनर अप - मधुपर्णा
द्वितीय उपविजेता - सानवी पानी
11 से 12 साल
विजेता - विहारिका बंग
प्रथम रनर अप - राजलक्ष्‍मी फुकन
द्वितीय उपविजेता - लास्य संजय
13 से 14 साल
विजेता- यशो कृष्ण
प्रथम रनर अप - गार्गी ओन्टेन
द्वितीय उपविजेता - पूर्वी बिरादर, अदविता
15 से 16 साल
विजेता - श्रेया कुंडू
प्रथम रनर अप - प्रिंसीप्रिया भोमिक
द्वितीय रनर अप - अदिति रजक
अंतरराष्ट्रीय मंच और नेतृत्व का आधार है जूनियर मिस इंडिया
गौरतलब है कि फिनाले के लिए चयनित प्रतिभागियों को एक महीने तक ग्रूमिंग और ट्रेनिंग दी गई। जिसमें मिस यूनिवर्स इंडिया नोयोनिता लोध और उन्नति सिंह ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। जूनियर मिस इंडिया एक अनूठा आयोजन है जो 5 से 16 वर्ष की आयु की युवा लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें उन्हें अपनी प्रतिभा, संस्कृति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दिखाने का अवसर मिलता है। इस आयोजन का उद्देश्य नेतृत्व, आत्म-विश्वास और सशक्तिकरण के गुणों को विकसित करना है, जिससे प्रतिभागियों को आने वाले कल के लिए तैयार करने और सफलता प्राप्त करने का आधार प्रदान करने में मदद मिलती है।
भारतीय युवा सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर और प्रेरणा पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाली मुंबई की 15 प्रतिभाशाली बालिकाओं को भारतीय युवा सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर और प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित 15 युवा बालिकाएं न सिर्फ दृढ़ता, रचनात्मकता और नेतृत्व की भावना के साथ अपनी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं बल्कि समाज में अपने विशेष स्थान और समर्पण के कारण जागरूकता का संचार भी करती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Junior Miss India 2025 Grand Finale: A Colorful Display of the Nations Cultural Heritage in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, pink city, junior miss india season 4, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved