• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरएएस के तबादलों की कभी भी जारी हो सकती है जम्बो लिस्ट, सभी जिलों में इधर-उधर होंगे अफसर

Jumbo list of RAS transfers can be released any time, officers will be here and there in all the districts - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के गठन में आईएएस के बाद अब आरएएस अधिकारियों के तबादलों की जम्बो लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। लिस्ट बनकर तैयार है। यह लिस्ट जारी होने के बाद जयपुर समेत सभी जिलों में अफसर बदल जाएंगे। दरअसल सरकार के गठन के बाद से आरएएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। इससे पहले आईएएस अफसरों के तबादले हो गए हैं, लेकिन अब आरएएस अधिकारियों के तबादलों की कवायद लगभग पूरी हो चुकी है। लिस्ट बनकर तैयार है और मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही यह लिस्ट जारी कर दी जाएगी। आरएएस अधिकारी भी तबादलों का इंतजार कर रहे हैं और उनकी धड़कन तेज हो गई है। लिस्ट जारी होने के बाद भी कई अफसर तबादला करवाने के लिए दौड़भाग करेंगे। हालांकि वे पहले से ही अपनी पसंदीदा जगह जाने की तैयारी में लगे हैं। बहरहाल लिस्ट तैयार है और जल्दी ही जारी कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jumbo list of RAS transfers can be released any time, officers will be here and there in all the districts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ras, jaipur, bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved