बारां। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश मीणा ने संगठन को सक्रिय व
मजबूत बनाने के लिये प्रदेशाध्यक्ष संदीप सिंह चौधरी की सहमति से राजकुमार
उर्फ जोगेन्द्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष व रामसिंह नायक को बारां ब्लाक
अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि नायक पूर्व में युवा
कांग्रेस व एससी विभाग कांग्रेस के पद पर कार्य कर चुके है।इनकी नियुक्ति
से कांग्रेस में मजबूती मिलेगी। शीीर ही कार्यकारिणी के गठन के निर्देश
दिये। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त
पदाधिकारियों का माला पहनाकर व आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश
किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष व झालावाड़ के प्रभारी तंवर सिंह चौहान,
कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अशरफ देषवाली, किसान कांग्रेस के महासचिव
विक्रम सिंह हाड़ा, नरेन्द्र सिंह हिंगोनिया, जिलाउपाध्यक्ष विजयपाल सिंह,
एसटी प्रदेश सचिव शिवराज मीणा, हरिराम ऐरवाल, कमल मेरोठा, आदि शामिल थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope