जयपुर। जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में बालोतरा-फलौदी मेगा हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इसमें दूल्हा-दुल्हन सहित 11 लोगों की मौत और 3 जने घायल हाे गए हैं। बोलेरो सवार नवविवाहित जोड़े को लेकर बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे पूरी तरह से दब गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शेरगढ़ क्षेत्र के बालोतरा-फलौदी मेगा हाइवे पर जोधपुर में हुए दर्दनाक हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। जो लोग अपने प्रियजनों को खो देते हैं, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाई-वे पर सोईन्तरा गांव के पास शनिवार सुबह ट्रोले और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोग मौत हो गई हैं। इनमें 4 पुरुष , 6 महिलाएं और 1 बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला है।
पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ। शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रोले को हटवा कर बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया गया कि बालोतरा के पास कानोना गांव के विक्रम और सीता की शादी 27 फरवरी को हुई थी। आज सुबह परिजन मंदिर जाने के लिए निकले थे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope