• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेएलएफ - 2018 : लोकतंत्र में जरूरी है असहमति के स्वर भी

JLF - 2018: Democracy is essentially the tone of disagreement - Jaipur News in Hindi

जयपुर। लोकतंत्र को जिंदा रखना है तो असहमति के स्वर भी जरूरी है। हमारे आपस में मतभेद हो सकते है, लेकिन हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हो सकते। हमारे लोकतंत्र में कमियां हो सकती है, लेकिन इन्हें ठीक भी हमें ही करना है। ज्यपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सोमवार को अंतिम दिन “डांस आॅफ डेमोक्रेसी” सत्र में यह विचार सामने आए। सत्र में लेखक और सांसद पवन के.वर्मा, राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान वित आयोग की अध्यक्ष ज्योति किरण शुक्ला और भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह भारतीय लोकतंत्र की खूबियों और खामियों पर चर्चा कर रहे थे। पवन के.वर्मा ने कहा कि हमारे लोकतंत्र में आपस में कहने-सुनने की भावना खत्म होती जा रही है। यह बहुत खतरनाक स्थिति है। इसके साथ देश में दो तरह के भारत दिखते हैं और एक भारत के पास लोकतंत्र के फायदे आज भी पहुंचते नहीं दिख रहे है। सामान्य नागरिक की लोकतंत्र मे भागीदारी को कम करन की कोशिश चल रही है। पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि जब हम आजाद हुए तो माना गया था कि इस गरीब जनता के लिए लोकतंत्र ठीक नहीं है, लेकिन मै मानता हूं कि हमने लोकतंत्र के अलावा कोई तरीका अपनाया होता तो हम ज्यादा बुरी हालत में होते। हमने लोकतंत्र को अपना कर हिम्मत दिखाई और बहुत कुछ इसी से हासिल किया। सचिन ने कहा कि राजनीतिक दलों में जो भी मतभेद हो, लेकिन हम आपस में दुश्मन नहीं हो सकते, इसीलिए असहमति को भी जगह मिलनी चाहिए। फिर भी कुछ मामलों में सुधार की जरूरत है।
राजस्थान वित्त आयोग की अध्यक्षा ज्योतिकरण शुक्ला ने कहा कि हमारे यहां पंचायत स्तर पर लोकतंत्र बहुत मजबूत है। देश की पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि जिनमें लगभग आधी महिलाएं है बहुत अच्छे ढंग से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल कर रही है। इसका एक कारण यह भी है कि लोकतंत्र की जडें हमारे यहां बहुत पुरानी है। मानवेेन्द्र सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती बहुत ज्यादा है और किसी भी अन्य चुनाव से वहां ज्यादा मतदान होता है। हालांकि आज भी छोटे शहरों ओर जिलों में पटवारी और पुलिस का दखल आम आदमी की जिंदगी में बहुत ज्यादा है और सूचनाएं भले ही जल्दी पहुंचती हो, लेकिन सुविधाएं पहुंचने में आज भी अंग्रेजोें के जमाने जितन ही समय लग रहा है, क्योंकि हमने अंग्रेजों वाली शासन व्यवस्था ही अपनाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JLF - 2018: Democracy is essentially the tone of disagreement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jlf - 2018, president of rajasthan finance commission, jyotikiran shukla, pcc chief sachin pilot, manvendra singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved