जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में कल जापानी शिंटो थिएट्रिकल डांस प्रस्तुतियां होंगी। जापान व भारत के 60 वर्षों के सांस्कृतिक सम्बंधों को दर्शाने के लिए यह कार्यक्रम जवाहर कला केंद्र और द जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत मैजिसावा कगुरा ग्रुप की ओर से डांस प्रस्तुत किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मैजिसावा कगुरा एक लोक कला प्रस्तुति है, जिसकी वर्ष 1912 में शुरूआत हुई थी। उस समय मैजिसावा जिले के एक तीर्थस्थल पर आठ लोगों के समूह की ओर से यह नृत्य प्रस्तुत किया गया था। यह प्रस्तुति शिंटो देवताओं के लिए संगीतमय थिएटर प्रस्तुति है, जिसमें बड़े घंटों, बांसुरियों व ड्रम्स के जरिए स्वरात्मक कथा व नृत्य प्रस्तुत किया जाता हैं। इसमें कलाकार अपने नृत्य के माध्यम से पौराणिक कहानियों व लोक कथाओं का वर्णन करते हैं। यह कार्यक्रम रंगायन सभागार में शाम 6.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें दर्शकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, जो पहले आओ पहले पाओं के आधार पर होगा।
छत्रपति संभाजीनगर में गुटों के बीच झड़प, आगजनी व पथराव
रामनवमी के अवसर पर देशभर के मंदिरो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़...देखे तस्वीरें
आखिर क्यों कुवैत का विमान विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर 17 यात्रियों को छोड़कर उड़ा..यहां पढ़े
Daily Horoscope