• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेकेके में 18 से 20 नवंबर तक ‘सूफी फेस्टिवल’ का आयोजन

JKK to organise Sufi Festival from November 18 to 20 - Jaipur News in Hindi

तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखेगा गंगा-जमुनी संस्कृति का संगम जयपुर, । उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज और जवाहर कला केंद्र, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 20 नवम्बर तक 'सूफ़ी फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह उत्सव सूफ़ी संगीत, कव्वाली और नृत्य कला की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ देश की गंगा–जमुनी संस्कृति का जीवंत संदेश देगा। सूफियाना अंदाज़, मधुर सुरों और लयात्मक नृत्य की संगत से यह आयोजन दर्शकों को आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता का मनोरम अनुभव कराएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 18 नवम्बर को जुबैर नईम अजमेरी एवं समूह (जयपुर) की सूफ़ी गायन प्रस्तुति से होगा। इसके साथ ही संगीता सिंघल एवं समूह (जयपुर) शास्त्रीय नृत्य कथक से मंच को अलंकृत करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 19 नवम्बर को बुन्दू खान एवं समूह (जयपुर) अपनी सूफ़ियाना गायकी से समा बाँधेंगे। इसके बाद सलीम राजा एवं समूह (गाजियाबाद) पारंपरिक कव्वाली गायन की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के आख़िरी दिन 20 नवम्बर को शानेआलम साबरी एवं समूह (नजीबाबाद) सूफ़ी गायन की सुरीली प्रस्तुति देंगे, वहीं मीनू गारू एवं समूह (नई दिल्ली) का कथक नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6:00 बजे केंद्र के रंगायन सभागार में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रवेश पहले आएँ, पहले पाएँ के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JKK to organise Sufi Festival from November 18 to 20
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jkk, sufi festival, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved