जयपुर । जवाहर कला केंद्र (जेकेके) द्वारा 8 से 10 अप्रेल तक अपना 29वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत कई कलात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री, डॉ. बी. डी. कल्ला द्वारा सुबह 10 बजे जेकेके में इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति की प्रमुख सचिव तथा जेकेके की महानिदेशक, श्रीमती गायत्री राठौड़ विशिष्ट अतिथि होंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
8 अप्रेल के कार्यक्रम —
समारोह के प्रथम दिन 8 अप्रेल को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक डोम एरिया में डूडल वॉल एक्टिविटी आयोजित की जाएगी और यह सभी के लिए ओपन होगा। डोम एरिया में सुबह 10 बजे ‘टाबर बाल बसेरा’, जयपुर की ओर से राजू कुमार द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक 'चलो हाथ धोते है' प्रस्तुत किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक पारिजात 1 व 2, अलंकार, सुकृति और सुदर्शन गैलरी में 3 दिवसीय पेंटिंग एग्जीबिशन लगाई जाएगी। इसी प्रकार ग्राफिक स्टूडियो 1 व 2 में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक 3 दिवसीय पोर्ट्रेट व मोलेला पॉटरी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। रंगायन में सुबह 11 बजे जेकेके की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएगी। इसके बाद सुबह 11.05 बजे रंगायन में विहान सोशियो कल्चरल वेलबीइंग सोसाइटी, भोपाल द्वारा बच्चों के नाटक ‘तोतों चान' का मंचन किया जाएगा। इसका निर्देशन सौरभ अनंत द्वारा किया गया है।
8 अप्रेल को शाम 5.30 बजे इंडियन कॉफी हाउस एरिया में ओपन माइक पोएट्री का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे मध्यवर्ती में इंडियन आइडल फेम और मुंबई के बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान मांगणियार द्वारा लोक फ्यूजन प्रस्तुति दी जाएगी।
9 अप्रेल के कार्यक्रम —
समारोह के दूसरे दिन डोम एरिया में सुबह 10 बजे से 7 बजे तक डूडल वॉल एक्टिविटी आयोजित की जाएगी। सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक पारिजात 1 व 2, अलंकार, सुकृति व सुदर्शन गैलरी में पेंटिंग एग्जीबिशन लगाई जाएगी। इसी प्रकार ग्राफिक स्टूडियो 1 व 2 में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक पोर्ट्रेट एवं मोलेला पॉटरी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा।
शाम 5 बजे डोम एरिया में ‘टाबर बाल बसेरा’, जयपुर की ओर से राजू कुमार द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक 'चलो हाथ धोते है' का मंचन किया जाएगा। विहान सोशियो कल्चरल वेलबीइंग सोसाइटी, भोपाल द्वारा शाम 6.30 बजे रंगायन में बच्चों का नाटक ‘तोतों चान' प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 7.30 बजे मध्यवर्ती में जयपुर के सारेगामा फाइनल विजेता मोहम्मद वकील गजल पेश करेंगे।
10 अप्रेल के कार्यक्रम —
समारोह के अंतिम दिन 10 अप्रेल को सुबह 10 बजे डोम एरिया में डूडल वॉल एक्टिविटी आयोजित की जाएगी। सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक पारिजात 1 व 2, अलंकार, सुकृति एवं सुदर्शन गैलरी में पेंटिंग एग्जीबिशन लगाई जाएगी। इसी प्रकार ग्राफिक स्टूडियो 1 व 2 में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक पोर्ट्रेट व मोलेला पॉटरी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा।
मध्यवर्ती में शाम 7.30 बजे जयपुर के इंडियाज गॉट टैलेंट फेम सिंगर रवींद्र उपाध्याय की फ्यूजन परफॉर्मेंस के साथ फेस्टिवल का समापन होगा।
बच्चों के लिए थिएटर वर्कशॉप —
कृष्णायन में 7 व 8 अप्रेल को शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक तथा 9 व 10 अप्रेल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बच्चों के लिए पहली बार थिएटर वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें 3 से 7 वर्ष की आयु के बच्चे भाग लेंगे।
अन्य आकर्षण —
इनके अलावा अन्य प्रमुख सहायक प्रस्तुतियों में नगाड़ा, कच्छी घोड़ी तेजाजी, जादू कला आदि शामिल होंगे। 8 अप्रेल को सुबह 10 बजे तथा 9 व 10 अप्रेल को शाम 4 बजे जेकेके में ये प्रस्तुतियां होंगी। फेस्टिवल के अन्य आकर्षणों में 55 से अधिक कला विशेषज्ञों द्वारा 20 से अधिक कला रूपों को प्रस्तुत करना, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कला फिल्म प्रस्तुतियां, आर्ट इंटालेशंस के साथ-साथ तत्स्थलीय पेंटिंग फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं शामिल होंगे।
प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर यूपी के लिए रवाना, देखें तस्वीरें...
संडे स्पेशल : पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली फैशन
सलमान और सिद्धू मूसे वाला के पिता को ईमेल कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी डिटेन, मुंबई पुलिस को सौंपा
Daily Horoscope