• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' जारी, महिला तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

Jaipur Polices Operation Clean Sweep continues, woman smuggler arrested with smack - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के निर्देशानुसार, शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जयपुर पूर्व जिले में पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में एक विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

टीम ने बनाई तस्कर पर नजर 13 मार्च 2025 को पुलिस को विशेष सूचना मिली कि एक महिला स्कूटी (RJ 60 SS 3932) से स्मैक की सप्लाई करने जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी व सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में जवाहर नगर थाना प्रभारी महेश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम के सदस्य कांस्टेबल अशोक कुमार (9462) और धर्मपाल (12592) को मुखबिर से इनपुट मिला कि महिला टीला नंबर 01 पर स्मैक की सप्लाई करने वाली है। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को रोका और उसकी तलाशी ली
8.23 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
तलाशी के दौरान आरोपी महिला अनिता सांसी के कब्जे से 8.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही, स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 व 8/25 के तहत मामला दर्ज किया है (प्रकरण संख्या 92/2025)।
अभियान के तहत जारी रहेगी कार्रवाई

जयपुर पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत की गई, जिसका उद्देश्य शहर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना है। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने साफ कहा है कि इस तरह के अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Polices Operation Clean Sweep continues, woman smuggler arrested with smack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, police commissioner biju george joseph, illegal drugs, smuggling, operation clean sweep, deputy commissioner of police tejaswani gautam, action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved