• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NewYear के जश्न को लेकर जयपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार पुलिसकर्मी मुस्तैद

Jaipur police alert about celebrating New Year, two thousand policemen for security arrangements - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महज एक दिन का समय बचा हुआ है। नए साल के जश्न को लेकर जोर-शोर की तैयारियां चल रही है। होटल से लेकर घर तक सभी न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी के साथ जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गृह विभाग ने अपनी कमर कस ली है। अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जयपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।

नए साल के जश्न के चलते रेलवे स्टेशन, मंदिर, मॉल, बस स्टेण्ड सहित प्रमुख स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है। नए साल के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था कडी करने को कहा है । नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2 हजार से अधिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं चारदीवारी सादा वर्दी में जवान तैनात रहेंगे। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए है। साथ ही सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा है।
यातायात पुलिस भी अलर्ट
यातायात पुलिस ने किया एक दर्जन टीमों का गठन नए साल के जश्न में किसी प्रकार का खलल न पड़े इसके लिए यातायात पुलिस ने एक दर्जन टीमों का गठन किया है। ये टीमें प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट सहित अन्य यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा पुलिस के जवानों को करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ब्रेथएनेलाइजर भी दिए गए है।
चारदिवारी में भारी वाहनों को नो एंट्री
तेज रफ्तार के लिए आधा दर्जन से अधिक इंटरसेप्टर भी तैनात किए जाएंगे। नए साल पर जयपुर में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आ रहे है। इसके चलते यातायात व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन किया गया है। पर्यटकों की बसों को चारदीवारी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वे दिल्ली रोड, रामगढ़ मोड़ होते हुए सांगानेरी गेट जा सकेगी। वहीं ऊंटगाड़ी, बैलगाडी सहित अन्य इसी प्रकार के वाहनों को भी चारदीवारी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चारदीवारी में यातायात पुलिस के अतिरिक्त जाप्ता लगाया जाएगा।
आमेर तिराहा-धोबी घाट से आने वाले वाहनों को वन वे से निकाला जाएगा। यातायात दबाव बढ़ने पर ई रिक्शों को दूसरे मार्गो पर डायवर्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा जौहरी बाजार, चांदपोल, बड़ी व छोटी चैपड़, किशनपोल बाजार में मिडियन कट बंद किए जाएंगे। दो घंटे सेअधिक वाहनों को पार्क नहीं करने दिया जाएगा।
जीआरपी थाना पुलिस अलर्ट
जीआरपी पुलिस, रेलवे पुलिस, एटीएस आईबी से संपर्क कर सुरक्षा बढ़ा रही है। रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, एक एक व्यक्ति को ठीक से चेक करके ही रेलवे स्टेशन के अंदर जाने दिया जा रहा है । व्यक्ति विशेष के बैग और सामान को भी चेक किया जा रहा है । संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने के लिए सिविल में भी पुलिस को तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली जा रही है। रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur police alert about celebrating New Year, two thousand policemen for security arrangements
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur police alert about celebrating new year, two thousand policemen for security arrangements, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved