• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवरात्र में अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगी मां

Jaipur News : will be special worship of durga mata in Navratri - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मां दुर्गा की आराधना के लिए शहर के लोगों में नवरात्र के दौरान खासा उत्साह बना हुआ है। शहरभर में माता के मंदिरों में शाम होते ही दर्शनार्थियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ता है। कहीं जागरण तो कहीं भजनों की स्वर लहरियां लोगों को श्रद्धा के सरोवर में डुबकी लगवा रही हैं। जगह-जगह माता की पूजा के लिए भव्य पांडाल सजाए गए हैं। यहां माता की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

बनीपार्क इलाके स्थित दुर्गाबाड़ी में 20 से 30 सितंबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। यहां फीट ऊंचा और 200 फीट लंबा गोल्डन और व्हाइट थीम पर आधारित विशाल पांडाल बनाया गया है। यहां दिनभर मेले जैसा माहौल रहने लगा है। उधर राजापार्क के सूरज मैदान में भी पांडाल सज गया है। यहां मां वैष्णो देवी का विशाल दरबार सजाया गया है। इसके अलावा कई झांकियां भी सजाई गई हैं। दरबार के दर्शनों के लिए श्रद्धालओं का तांता लगा हुआ है। इसी प्रकार सी-स्कीम स्थित जय क्लब में भी महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां महाष्टमी के दिन विशेष रूप से संधि पूजा की जाएगी। इसमें 108 केले व एक कद्दू की बली दी जाएगी। इन्हें एक भैंस व एक सौ आठ बकरों का स्वरूप माना जाता है। यह परंपरा सर्वप्रथम पश्चिम बंगाल में शुरू हुई थी। इसके अलावा वैशाली नगर में बजरी मंडी स्थित हरिओम पैलेस में भी दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए विशेष तैयरियां पूरी की जा चुकी हैं। यहां भी श्रद्धालु माता के दर्शनों के साथ मेले का आनंद ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur News : will be special worship of durga mata in Navratri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news navratri-2017, religious news, navaratri-2017, durga pooja, worship navratri, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved