• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नवीन वेदी में विराजेंगे श्रीजी, घटयात्रा निकाली

जयपुर। प्रवचन केसरी मुनि विश्रांत सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में सांझरिया स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 2 दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शान्ति महानुष्ठान शनिवार को शुरू हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को नवीन वेदी में श्रीजी विराजमान होंगे। पं. विमल कुमार बनेठा के निर्देशन में शनिवार सुबह 8 बजे समाजसेवी सुभाष पाटनी ने जयकारों के बीच ध्वजारोहण किया। इस मौके पर दिगम्बर जैन महासमिति की महिला सदस्यों ने बैण्ड वादन किया।

इसके बाद हुई धर्मसभा में मुनि ने कहा कि सभी प्राणियों पर सगंति का प्रभाव पड़ता हैं। दुर्जन यदि सज्जन व्यक्ति की सगंति करने लगे तो वह अपने अवगुणों व बुराइयों को त्यागने की ओर अग्रसर होता हैं। अतः सगंति अच्छे लोगों की करनी चाहिए।

इस मौके पर आचार्य विराग सागर के चित्र का अनावरण राकेश-शशि अजमेरा ने किया। दीप प्रज्जवलन धर्म चन्द-गुणमाला पहाड़िया ने किया। इसके बाद पांडाल से विशाल घटयात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर नाचते गाते शामिल हुईं।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : vedi pratishtha mahotsav in sanjhariya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, vedi pratishtha mahotsav in sanjhariya jaipur, vedi pratishtha mahotsav, muni vishrant sagar, parshvanath digambar jain temple sanjhariya, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, religious news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, धार्मिक न्यूज, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved