जयपुर। विधानसभा का यह आखिरी सत्र है। इसमें धैर्य रखें और समझदारी के साथ मामलों को डील करें। अभी जो कार्य बाकी रह गए हैं, सरकार उन्हें पूरे करने की पूरी कोशिश करेगी। अब तक दो संभागों में निकली राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान जनता का जो उत्साह नजर आया है उसे बनाए रखना है और विधानसभा एवं आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए जमकर मेहनत करनी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह बात मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 8, सिविल लाइंस पर आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति एवं सवर्णों को आपस में लड़ाने की जो कोशिशें हो रही हैं, उन्हें हमें नाकाम करना है। साथ ही हमें लोगों को समझाना होगा। राजे ने विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि चार संभागों में निकलने वाली राजस्थान गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बीकानेर संभाग की यात्रा के दौरान जिन विधायकों और मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है, वे जिलों में रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में हताशा का माहौल है। इसी हताशा में उन्होंने पीपाड़ में राजस्थान गौरव यात्रा के काफिले पर पथराव किया। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के काफिले पर पथराव किया था। दोनों घटनाओं से साफ है कि वे हताशा में यह सब कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विधायकों का आह्वान किया कि राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान आमजन का जो उत्साह सड़कों पर नजर आ रहा है, उसे बनाए रखें और आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से जिताने के लिए जी-जान से जुट जाएं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope