जयपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में युवा मतदाताओं के पंजीयन एवं विशेष योग्यजनों के शत प्रतिशत पंजीयन के लिए चलाए जा रहे सबल अभियान के तहत जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील भाटी ने बताया कि इसके तहत गुरुवार को जलमहल पर सुबह 9 बजे मानव शृंखला एवं रंगोली स्पर्धा का आयोजन होगा। इसके लिए आमेर एवं विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) को प्रभारी बनाया गया है। इसके बाद गुरुवार को ही आमेर महल प्रांगण में रंगोली-चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से होगा। इसके लिए हवामहल एवं किशनपोल विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) को प्रभारी बनाया गया है।
शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल व गौरव टावर पर नुक्कड़ नाटक
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर सुबह 11 बजे नुक्कड़ नाटक व रंगोली स्पर्धा का आयोजन होगा। इसके लिए आदर्शनगर एवं विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) को प्रभारी बनाया गया है। शुक्रवार शाम 6:30 बजे से गौरव टावर पर नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली स्पर्धा होगी। इसके लिए किशनपोल एवं आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) को प्रभारी बनाया गया है।
स्टेच्यू सर्किल व गौरव टावर पर कार्यक्रम 28 फरवरी को
स्टेच्यू सर्किल पर 28 फरवरी को सुबह 11 बजे से प्रदर्शनी व रंगोली तथा शाम 6:30 बजे जवाहर सर्किल पर नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली का आयोजन होगा। इनके लिए मालवीय नगर एवं सांगानेर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) को प्रभारी बनाया गया है।
रन फोर एक्सेसिबल इलेक्शन 4 मार्च को
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 4 मार्च को ‘रन फोर एक्सेसिबल इलेक्शन’ का आयोजन होगा। यह दौड़ अल्बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक होगी।
IPL : जायसवाल और सैमसन ने खेली अर्धशतकीय पारी, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 204 का लक्ष्य
पीएम की डिग्रियों को लेकर बीआरएस नेता ने उड़ाया मजाक, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
जनरल बाजवा ने भारत से संबंध बहाल करने के लिए मुझ पर दबाव डाला : इमरान खान
Daily Horoscope