जयपुर। राजस्थान में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगों के कल्याणा के लिए चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गहलोत ने बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति संतुष्टि जताते हुए कहा कि राजस्थान में इन वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के लिए बेहतरीन योजनाएं चल रही है। कई योजनाएं तो इतनी सशक्त हैं कि केन्द्र सरकार भी उनसे प्रेरणा लेकर देश में ऎसी योजनाएं बनाने का विचार कर रही है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope