जयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर आगमन से पूर्व शुक्रवार को शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी के स्वागत में कई कार्यक्रम आयोजित किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि सुबह शहर के सभी वार्डों में चाय की दुकानें, थड़ी आदि पर चाय चौपाल आयोजित की गई। चाय चौपाल के माध्यम से आमजन को सभा के लिए आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना चौड़ा रास्ता स्थित साहू रेस्टोरेंट पर चौपाल में शामिल हुए।
शाम को 5 बजे शहर के सभी मंडलों में प्रमुख स्थानों से भाजपा के रंग के गुब्बारे आमंत्रण संदेश के साथ छोड़े गए। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope