• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपराष्ट्रपति की जयपुर व टोंक यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव ने ली बैठक

jaipur news : The meeting of the Chief Secretary regarding the preparation of Vice President visit to Jaipur and Tonk - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की 6 एवं 7 जनवरी 2018 को प्रस्तावित जयपुर एवं टोंक यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव अशोक जैन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपराष्ट्रपति के स्वागत, आवास, सुरक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने चर्चा के दौरान निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ समय पर करें। उन्होंने एयरपोर्ट और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों के साथ ही अन्य स्थानों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति 6 जनवरी को प्रस्तावित अपनी जयपुर यात्रा के दौरान मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे एवं विद्याधर नगर स्थित स्व. भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद अगले दिन 7 जनवरी को टोंक जिले के निवाई स्थित वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन निहाल चंद गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा आर.एच.उपाध्याय, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव पवन गोयल, प्रमुख शासन सचिव गृह दीपक उप्रेती, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेन्स यूआर साहू, पुलिस आयुक्त जयपुर संजय अग्रवाल, संभागीय आयुक्त अजमेर एचएस मीणा, सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग एमएल मीणा, जिला कलेक्टर टोंक सूबे सिंह यादव, निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. वी के माथुर, निदेशक पर्यटन प्रदीप बोरड़ सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : The meeting of the Chief Secretary regarding the preparation of Vice President visit to Jaipur and Tonk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, meeting of the chief secretary, vice president venkaiah naidu, vice president venkaiah naidu in jaipur, vice president venkaiah naidu in tonk, chief secretary ashok jain, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, malaviya national institute of technology jaipur, bhairon singh shekhawat memorial vidhyadhar nagar jaipur, university of banasthali niwai tonk, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved