जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में 32 कर्मचारियों को नियमित करने के मामले में अब एसीबी जांच करेगी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भेजा है। कुलाधिपति सिंह ने प्रकरण के सभी बिंदुओं का गहनता से अध्ययन करवाया है। इस मामले में प्रथमदृष्टया अनियमितताएं पाई गई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को नियम विरुद्ध नियमितीकरण किए जाने की जानकारी गत दिनों राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह के संज्ञान में आई थी। कुलाधिपति सिंह ने इस संबंध में प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर विश्वविद्यालय के कुलपति से बिंदुवार जवाब मांगा था।
विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत जवाब एवं दस्तावेजों का राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन के अधिकारियों से विश्लेषण करवाया। विश्वविद्यालय में अस्थायी/तदर्थ/दैनिक आधार पर व्यक्तियों की नियुक्तियां की गई। प्रकरण में विश्वविद्यालय के अधिनियम के प्रावधानों की पालना भी नहीं की गई है।
कर्मचारियों को तदर्थ नियुक्ति से चयनित वेतनमान का लाभ दिया गया है। इन वित्तीय लाभों को वित्त विभाग के नियमों के अधीन नहीं पाया गया है। वेतनमान व चयनित वेतन दिए जाने की अपेक्षित स्वीकृति/सलाह भी राज्य सरकार से नहीं ली गई है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope