• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जयपुर में कृष्णा सर्किट मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण, बदलेगी फिजां

जयपुर। गणगौरी बाजार से आगे ब्रह्मपुरी के नाले को कवर किया जाए और पौंड्रिक पार्क में लोगों को योग करने के अलावा अन्य व्यवस्थाएं की जाएं। इस संबंध में जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को किए गए दौरे के समय अधिकारियों को निर्देश दिए। दौरे के अंतर्गत जनप्रतिनिधि और स्मार्ट सिटी सीईओ सबसे पहले पौंड्रिक पार्क पहुंचे और वहां आरटीडीसी द्वारा चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि बुधवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कृष्णा सर्किट मार्ग का दौरा किया। इस दौरे में सांसद रामचरण बोहरा, विधायक मोहनलाल गुप्ता, विधायक सुरेंद्र पारीक, उपमहापौर मनोज भारद्वाज मौजूद थे। सांसद बोहरा, विधायक गुप्ता, पारीक सहित उपमहापौर भारद्वाज ने निर्देश दिए कि पार्क में कबूतरों को दाना डालने के लिए अलग से शेड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पौंड्रिक पार्क में लोगों के लिए योग करने के लिए अलग से एक एरिया विकसित किया जाए। इससे आम लोगों को काफी फायदा पहुंच सकता है। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और स्मार्ट सिटी सीईओ ने तालकटोरा का निरीक्षण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों को स्मार्ट सिटी के तालकटोरा ब्यूटीफिकेशन प्रपोजल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान तालकटोरा में गंदे पानी और बदबू की समस्या को दूर करने के बारे में भी मंथन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने तालकटोरा में आने वाले गंदे नालों को डायवर्ट करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि योजना बनाई जा सके। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और स्मार्ट सिटी सीईओ जनता मार्केट, सब्जी मंडी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : the beauty Will increase of Krishna Circuit Marg in Jaipur, MP, MLA inspected with smart city CEO
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, beauty, krishna circuit marg jaipur, jaipur mp ramcharan bohra, jaipur mla mohanlal gupta, mla surendra pareek, jaipur smart city ceo, jaipur smart city limited, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, कृष्णा सर्किट मार्ग जयपुर, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर विधायक मोहनलाल गुप्ता, विधायक सुरेंद्र पारीक, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved