जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पायलट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज के कमजोर, पिछड़े व गरीब वर्ग का कल्याण करना आज सबसे बड़ी चुनौती है और कांग्रेसजनों को इस कसौटी पर खरा उतरना है। आज देश में आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी समस्याएं देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा है। इसलिए हम सभी कांग्रेसजनों का दायित्व है कि अलगाववादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर देश को अक्षण्णु बनाए रखें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कांग्रेसजनों को आजादी के संघर्ष में पार्टी के योगदान तथा बलिदानों का स्मरण कराते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश में विकास के जो नए आयाम स्थापित किए उसके फलस्वरूप 21वीं सदी के भारत का प्रगतिशील निर्माण हुआ है। देश के समक्ष आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कांग्रेस में निहित मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुपालन से ही हो सकता है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope