जयपुर। उद्योग आयुक्त कृष्ण कुणाल ने ताइवान से प्रदेश में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कैमिकल, मेडिकल इक्विपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश का आग्रह किया है। ताइवान को इन क्षेत्रों में विशेषज्ञता और दक्षता हासिल है। उन्होंने बताया कि उत्तरी भारत में औद्योगिक दृष्टि से राजस्थान सबसे उपयुक्त स्थान है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आयुक्त कुणाल ने शुक्रवार को उद्योग भवन में ताइवान के प्रिंट और इलेट्रॉनिक मीडिया के आर्थिक विशेषज्ञ दल के सदस्यों को यह जानकारी दी। ताइवान से मीडिया विशेषज्ञों का एक दल राजस्थान में ताइवान के औद्योगिक निवेश की संभावित क्षेत्रों की पहचान व प्रदेश में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं तलाशने आया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से ही जापानी जोन में स्थापित कंपनियां सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं।
कुणाल ने ताइवान दल के सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्रदेश में 350 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों, 8 विशेष इकोनॉमिक जोन सहित कनेक्टिविटी आदि की जानकारी दी। उन्होंने एक पावर उपलब्धता पर कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए मांग के अनुसार पावर सुविधा उपलब्ध है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope