• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा में गतिरोध व विधेयक समिति को सौंपा जाना सरकार की अकुशलता का परिचायक : पायलट

jaipur news : submitte to the Bill Committee in the Assembly Introduction of Incompetence of Government : Pilot - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा में व्याप्त गतिरोध एवं असंवैधानिक विधेयकों को प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पायलट ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के वर्तमान सत्र के दौरान दंड विधिया संशोधन विधेयक-2017 जो पूरी तरह से अवैधानिक है, को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाना साबित करता है कि विधानसभा के सुचारू संचालन के लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार में कितनी कार्यकुशलता है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को पूरे देश में धिक्कारा जा रहा है, क्योंकि इस विधेयक में जो प्रावधान हैं, वे भ्रष्टाचारियों को कानूनी सुरक्षा कवच प्रदान करने के साथ ही आमजनता, मीडिया व न्यायपालिका के अधिकारों का हनन हैै। उन्होंने कहा कि चौतरफा विरोध के बावजूद इस संशोधन विधेयक को विधानसभा में पेश किया गया, जो बताता है कि भाजपा की घमंडी व जिद्दी सरकार जनभावना व लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बहुमत होने के बावजूद विधेयकों को सलेक्ट समिति को सौंपा जाना बताता है कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने व अन्य प्रावधानों को पास कराने के लिए जिस प्रकार से विधानसभा के पटल पर विधेयक पेश किए जा रहे हैं, वे अधूरी तैयारी का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विधानसभा में गत तीन दिनों से गतिरोध बना हुआ है और किसानों की संपूर्ण ऋण माफी की मांग को लेकर धरना दे रहे कांग्रेस विधायक दल की बात नहीं सुनी जा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा को नियमों के तहत संचालित करने में पूरी तरह विफल है और अपने हितों को साधने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। भाजपा सरकार न तो प्रदेश में सुचारू शासन चला पा रही है और न ही विधानसभा की गरिमा को कायम रख पा रही है। उन्होंने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से पूरे प्रदेश में निराशा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : submitte to the Bill Committee in the Assembly Introduction of Incompetence of Government : Pilot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, bill committee in the assembly, rajasthan government, rajasthan assembly, rajasthan pradesh congress committee president sachin pilot, congress state president sachin pilot, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, राजस्थान विधानसभा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved