• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्पेशल टीम करेगी प्रहलाद जाट हत्याकांड की जांच : गृह मंत्री

jaipur news : Special team to investigate Prahalad Jat murder : Home Minister gulab chand kataria - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि प्रहलाद जाट हत्याकांड मामले स्पेशल टीम बनाकर जांच की जाएगी। विधानसभा में शून्यकाल में कटारिया ने इस संबंध में उठाए गए मुद्दे पर जवाब देते हुए बताया कि कोटपूतली में प्रहलाद जाट हत्याकांड को लेकर 13 सितम्बर को आंदोलन भी किया गया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हनुमान नाम के एक व्यक्ति की पहचान कर उसे गिफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति से हर स्तर पर पूछताछ की जा रही है, परंतु उसका कहना है कि वह उस समय शराब पीए हुए था, इसलिए उसे कुछ याद नहीं है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में हनुमान ने स्वयं का पोलीग्राफी टेस्ट कराने से मना कर दिया। इस पर न्यायालय ने अनुमति देने का प्रार्थना पत्र अस्वीकृत कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश कोटपूतली जिला जयपुर में संदिग्ध हनुमान के पोलीग्राफी टेस्ट की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Special team to investigate Prahalad Jat murder : Home Minister gulab chand kataria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, special team to investigate prahalad jat murder case, rajasthan home minister gulab chand kataria, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, rajasthan assembly, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, राजस्थान विधानसभा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved