• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्पेशल गिरदावरी हुई, और दिया गया मुआवजा : आपदा एवं राहत मंत्री

jaipur news : Special girdawari occurred in flood affected areas, And compensation given: Disaster and Relief Minister - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आपदा एवं राहत मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में जिन क्षेत्रों में अधिक वर्षा से नुकसान हुआ, उन क्षेत्रों में स्पेशल गिरदावरी कर किसानों को मुआवजा दिया गया।

शून्यकाल में इस संबंध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने कहा कि 4 जिलों में बाढ़ के कारण अधिक नुकसान हुआ है, जिसकी स्पेशल गिरदावरी राज्य सरकार द्वारा करवाई गई। बाड़मेर में अधिक वर्षा वाले कुल 256 गांवों में नुकसान हुआ, जिनमें गुढ़ामालानी के 208 गांव, धोरीमन्ना के 24 गांव, सेवड़ा के 8 गांव, सिवाना के 6 गांव तथा समदड़ी के 10 गांव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों में गिरदावरी की रिपोर्ट में गुढ़ामालानी में 75 प्रतिशत खराबा, धोरीमन्ना में 58 प्रतिशत, सेवड़ा में 34 प्रतिशत से अधिक तथा सिवाना में 15 प्रतिशत खराबा पाया गया तथा गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर इन गांवोंं को अभावग्रस्त घोषित कर विभाग द्वारा उचित मुआवजा दिया गया। आपदा एवं राहत मंत्री ने कहा कि पिछली गिरदावरी रिपोर्ट आने पर मुआवजा दिया जा चुका है तथा 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक की गिरदावरी की रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आते ही विभाग उसे केन्द्र सरकार को भेजेगा करेगा तथा 33 प्रतिशत से अधिक खराबा वाले क्षेत्रों में मुआवजा दिया जाएगा। अब तक विभाग द्वारा गत तीन वर्षों में 6 हजार 347 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर किसानों को दिए गए थे तथा अब तक 65 लाख किसानों को ऑनलाइन पैसा वितरित किया जा चुका है। कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदा के राहत के तहत अभावग्रस्त क्षेत्रों में सभी तरह के मुआवजों की राशि को बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Special girdawari occurred in flood affected areas, And compensation given: Disaster and Relief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, special girdawari occurred in flood affected areas, compensation given, disaster and relief minister gulab chand kataria, hindi news, rajasthan hindi news, rajasthan assembly, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, राजस्थान विधानसभा, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved