• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

जयपुर में हुए ऑडिशन में दर्शाया जजेज के समक्ष टेलेंट

जयपुर। होटल ग्रांड उनियारा में 4 से 6 मई तक होने जा रहे ब्यूटी पीजेन्ट्स ‘श्रिया मिस इंडिया 2018’, मैन हंट ‘बियॉन्ड द स्टेट्स मिस्टर इंडिया 2018’, इंडिया किड्स फैशन वॉक और ‘मिसेज इंडिया नॉर्थ स्टार 2018’ के लिए रविवार को बापू नगर स्थित आईटा स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग ऑर्ट्स परिसर में फाइनल ऑडिशन हुए। करीब 100 से अधिक पार्टिसिपेन्ट्स ने जजेज के समक्ष अपना टेलेंट दर्शाया। श्रिया इवेन्ट्स, पिंक कॉन्सेप्ट्स, वॉग एंटरटेनमेंट्स और आईटा स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से 4 से 6 मई 2018 तक जेएलएन मार्ग स्थित होटल ग्रांड उनियारा में ब्यूटी पीजेन्ट्स और फैशन शोज का आयोजन किया जाएगा।

श्रिया इवेन्ट्स के डायरेक्टर विकास पोद्दार ने बताया कि ऑडिशन के दौरान मेल-फीमेल मॉडल्स, किड्स और वीमन पार्टिसिपेन्ट्स ने सेल्फ इन्ट्रोक्शन के बाद रैम्प वॉक, एटीट्यूड, डांसिंग, सिंगिंग का टेलेंट प्रदर्शित किया। वहीं क्यूश्चन-आंसर सेशन में प्रजेंस ऑफ माइंड दर्शाया। ऑडिशन के ज्यूरी मैंबर्स में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल फर्स्ट रनर-अप दीप्ति चौधरी सैनी, आईटा के डायरेक्टर निश्चल भंडारी, कॉस्मेटोलॉजिस्ट रेणु यादव, फिल्म डायरेक्टर पुनीत गोयल, श्रिया इवेन्ट्स के डायरेक्टर विकास पोद्दार, पिंक कॉन्सेप्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन वर्मा और वॉग एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर हरीश सोनी शामिल थे। ऑडिशन के दौरान किड्स ने भी क्यूट अंदाज में रैम्प वॉक की और शो के लिए अपनी दावेदारी जताई। ऑडिशन में आए पार्टिसिपेंट्स में से 70 से अधिक को फाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : shown Talent in front of the judges in the audition held in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, talent, judges, audition in jaipur, hotel grand uniara jaipur, shriya miss india 2018, man hunt beyond the states mr india 2018, india kids fashion walk, mrs india north star 2018, iita school of performing arts jaipur, final audition, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, होटल ग्रांड उनियारा जयपुर, श्रिया मिस इंडिया 2018, मैन हंट बियॉन्ड द स्टेट्स मिस्टर इंडिया 2018, इंडिया किड्स फैशन वॉक, मिसेज इंडिया नॉर्थ स्टार 2018, आईटा स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग ऑर्ट्स जयपुर, फाइनल ऑडिशन, ऑडिशन, टेलेंट, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved