• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षक भर्ती में विलम्ब अक्षम्य, कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें कुलपति : राज्यपाल

jaipur news : serious matter of the Delay in teacher recruitment, Governor sought the plan from Vice Chancellor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कल्याण सिंह छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष जोर दे रहे हैं। कुलाधिपति कल्याण सिंह का मानना है कि शिक्षा की गुणवत्ता तब तक सुनिश्चित नहीं हो सकती, जब तक कि विश्वविद्यालय में मानक एवं योग्यता के अनुसार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नही होंगे। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र संपादित करवाने के लिए कुलाधिपति सिंह नियमित अनुश्रवण कर रहे हैं। विभिन्न स्रोतों से राज्यपाल सिंह ने ऐसी जानकारियां जुटाई हैं, जिनके अनुसार स्वीकृत पदों एवं उनके सापेक्ष भर्तियों में काफी अंतर बना हुआ है। इस अंतर को समझने, उनके कारणों को जानने, उत्तरदायित्व निर्धारित करने एवं भविष्य के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के लिए समस्त विश्वविद्यालयों से 9 बिन्दुओं पर 20 अप्रैल तक सूचना कुलाधिपति सिंह ने मांगी है। राज्यपाल सिंह ने सभी विश्वविद्यालयों से विभागवार एवं विषयवार यूजीसी के मानकों के अनुरूप शिक्षकों की अपेक्षित संख्या की सूचना मंगवाई है। राज्य शासन द्वारा स्वीकृत पदों की वस्तु स्थिति बताने के निर्देश कुलपतियों को सिंह ने निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने पदों पर भर्ती हुई, इसकी भी सूचना विश्वविद्यालय से मांगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : serious matter of the Delay in teacher recruitment, Governor sought the plan from Vice Chancellor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, delay in teacher recruitment, teacher recruitment, rajasthan governor kalyan singh, vice chancellor rajasthan, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राज्यपाल कल्याण सिंह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved