• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

फिल्म म्यूजिक में बदल गए हैं सुर-ताल के मायने : बॉलीवुड सिंगर अमन त्रिखा

जयपुर। समय के साथ ही आज लोगों का संगीत सुनने का नजरिया भी बदल गया है। फिल्म म्यूजिक में आज भी सुर और ताल वही हैं, लेकिन उन्हें श्रोताओं तक पेश करने का तरीका पूरी तरह बदल गया है। आज म्यूजिक कम्पोजर भी लिस्नर्स के टेस्ट के अनुसार ही बीट्स दे रहे हैं। इसी परिवेश में खुद को लम्बे समय तक कायम रखने के लिए मैंने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी है कि मैं हर टेस्ट के गीतों को अपनी आवाज दूंगा, ताकि श्रोताओं के दिलों पर लम्बे समय तक अपनी पहचान छोड़ी जा सके।

यह कहना है ‘गो गो गो गोविन्दा’, ‘मेरा प्यार हुक्का बार’ सरीखे बॉलीवुड गीतों को स्वर दे चुके सिंगर अमन त्रिखा का। जयपुर में एक कार्यक्रम में परफॉर्मेन्स देने आए अमन त्रिखा ने रविवार को राजापार्क स्थित स्टाइल एंड सीजर्स सैलून में मीडिया और अपने फैन्स से मुलाकात की और अपने सिंगिंग जर्नी के एक्सपीरियन्स शेयर किए। अमन त्रिखा ने बताया कि वर्ष 2012 में ‘गो गो गो गोविन्दा’गीत से शुरू किया गया मेरा फिल्मी बैकग्राउण्ड सिंगिंग का सफर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के टाइटल सॉन्ग, ‘मेरा प्यार हुक्का बार’, अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गीत ‘हर हर गंगे’के बाद ‘बटरफ्लाई बनके’तक जारी है। एक ओर जहां सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ने मुझे लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इलेक्शन कैम्पेन का टाइटल सॉन्ग मेरी लाइफ का टर्निंग पॉइन्ट साबित हुआ। इससे मुझे न केवल आम लोगों के बीच पहचाना गया, बल्कि बॉलीवुड ने भी अलग अंदाज में देखना शुरू किया। श्रोताओं की पसंद को देखते हुए मैंने हर जोनर के गीतों पर अपनी पकड़ बना रखी है, जिससे जिंदगी का सफर और आसान हो गया है।
आजकल एक ही गीत में कई म्यूजिक कम्पोजर्स का कॉम्बीनेशन देखने को मिल रहा है, जो फिल्म म्यूजिक इण्डस्ट्री का एक नया एक्सपेरिमेन्ट है और इसे श्रोता खासा पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में पहले से रिकॉर्ड किए गए गीत किस फिल्म में शामिल होंगे और कब रिलीज होंगे, यह कहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक के बाद एक लगातार श्रोताओं के बीच बने रहना सिंगर्स के लिए आसान नहीं रह गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Sense of rhythm changed in movies music : Bollywood Singer Aman Trikha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, sense of rhythm changed in movies music, bollywood singer aman trikha, performance of aman trikha in jaipur, bollywood hindi news, bollywood news, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved