• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिपोर्ट में ट्रेवल राइटर्स, ब्लॉगर्स और रिव्यूअर्स को प्रोत्साहित करने की सिफारिश

jaipur news : Recommend to encourage travel writers, bloggers and reviewers - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ट्रेवल राइटर्स, ब्लॉगर्स और रिव्यूअर्स को विभिन्न राज्यों के पर्यटन के बारे में लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए तो उनकी कहानियां और फोटो देखकर लोगों को टूरिज्म के बारे में नए आइडिया मिलेंगे। ये राइटर्स दूसरों को भी घूमने और अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित करेंगे। डिजीटल प्लेटफॉर्म जैसे ब्लॉग्स, सोशल मीडिया और पत्रिकाओं के जरिये लोगों को अपने घर से बाहर निकलने और अधिक से अधिक घूमने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। ये सुझाव फिक्की-एमआरएसएस की ओर से ‘राजस्थान अ ट्रू लैंड ऑफ कल्चर एंड हैरिटेज’ विषय पर तैयार की गई स्टडी में दिए गए हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी-2018) के उद्घाटन सत्र में इस स्टडी को रिलीज किया था।

राज्य सरकार द्वारा भी पहले से ही ब्लॉगर्स और ट्रेवल राइटर्स को राजस्थान के बारे में लिखने के लिए प्रोत्साहित करने के अनेक प्रयास किए गए हैं। लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स पर इंटरनेशनल ब्लॉगर्स के फेमिलिराइजेशन टूर कराए गए हैं। इसी तरह जेएलएफ में आने वाले राइटर डेलीगेट्स को भी जयपुर में फेम टूर्स कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान में फिल्म टूरिज्म को प्रमोट किया जाना चाहिए, क्योंकि यहां काफी फिल्में शूट की जाती हैं। इस तरह के टूरिज्म में फिल्म के प्रमोशन के लिए विभिन्न स्थानों पर जाया जाता है। इसके अलावा ट्रैवल फिल्म टूरिज्म और उस फिल्म से प्रेरित टूरिज्म भी इसमें शामिल है। विदेशी और घरेलू पर्यटक अब ऐेसे स्थानों पर जाना चाहते हैं जो गैर-पारम्परिक हो। इन स्थानों का कल्चर, इथोज और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर्यटकों को विशेष अनुभव देता है। राजस्थान में बूंदी, भैंसरोडगढ़, जोजावर, लोंगेवाला जैसे स्थानों को गैर-परम्परागत पर्यटन स्थलों के रूप में देखा जा सकता है।
इसके अलावा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, डिजीटल वर्ल्ड में लगातार कुछ नया करते रहने और स्थानीय समुदाय को पर्यटन सुविधाओं के विकास और विस्तार में जोड़ने के सुझाव भी इस रिपोर्ट में दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Recommend to encourage travel writers, bloggers and reviewers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, travel writers, bloggers, reviewers, digital platform, social media, indian travel market 2018, gitb 2018, chief minister vasundhara raje, film tourism, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, फिल्म टूरिज्म, डिजीटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, इंडियन ट्रेवल बाजार 2018, जीआईटीबी 2018, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ट्रेवल राइटर्स, ब्लॉगर्स, रिव्यूअर्स, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved