जयपुर। जिले में 5 अगस्त को होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 (आरएएस-प्री) के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए 59 सतर्कता दलों (फ्लाइंग स्कवैड) का गठन किया गया है, जिनमें पुलिस, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। किसी भी परीक्षार्थी के नकल एवं कदाचार के दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि जिले में 327 परीक्षा केन्द्रों पर एक लाख 29 हजार 560 परीक्षार्थी इस प्रतियोगी परीक्षा में प्रविष्ट होेंगे। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा उप समन्वयक, सहायक समन्वयक एवं वीक्षकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (चतुर्थ) हरिसिंह मीना को समन्वयक बनाया गया हैै।
PM मोदी का केसीआर पर हमला, गर्माई सियासत
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 27.45 करोड़ प्रवासी कामगार पोर्टल पर पंजीकृत
पानी बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करें : पंजाब के मुख्यमंत्री
Daily Horoscope