जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा सरकार के सरकारी धन के दम पर गौरव यात्रा निकालकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही हैं। सरकारी खजाने (जनता के खून-पसीने की कमाई, जो टैक्स के रूप में एकत्र की गई है, उस पर पहला अधिकार जनता का है।) को भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार में काम लेना प्रदेश की बदहाल जनता की पीठ में खंजर घोपने के समान है। रोटी, रोजगार के लिए प्रदेश में वसुंधरा सरकार ने कोई काम नहीं किया। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। राजस्थान का हर वर्ग दुखी और परेशान है। गांव, खेत, खलिहान, शहर और कस्बों में रहने वाले लोग परेशानियों, दर्द, महंगाई, कुशासन और सरकारी जुल्म व घमंड से परेशान हैं। फिर भी सरकारी पैसे के दम पर अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री ने भाजपा की गौरव यात्रा शुरू की है। उन्हें यह बताना चाहिए कि प्रदेश का गौरव भाजपा ने कब और कैसे बढ़ाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह बात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं जयपुर शहर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों कांग्रेस प्रदर्शनकारियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन की यह सरकारी खजाने के दम पर अंतिम यात्रा होगी। मुख्यमंत्री सरकारी पैसे के दम पर यात्रा निकाल सकती हैं, लेकिन इस यात्रा को जनता का कोई समर्थन मिलने वाला नहीं है। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के साथ है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता पर हो रहे भाजपा के जुल्म के खिलाफ पिछले साढ़े चार वर्ष से राजस्थान की सड़कों पर संघर्ष कर रही है। इसे परिणाम तक पहुंचाने का वक्त आ गया है। जब तक भाजपा सरकार की यात्रा चलेगी, तब तक जयपुर में कांग्रेस पार्टी रोजाना वार्डों में धरने, प्रदर्शन और भाजपा सरकार के पुतला दहन के कार्यक्रम करके भाजपा सरकार के जुल्म, अन्याय व भ्रष्टाचार की पोल खोलती रहेगी।
उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नकली भारतीय करेंसी मामले में तीन आरोपियों को पांच साल की जेल
गुजरात के मुख्यमंत्री ने दमनगंगा-पार-तापी-नर्मदा लिंक परियोजना को रद्द करने की घोषणा की
Daily Horoscope