जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन, जयपुर पर हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी तथा पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी की बागडोर को संभालकर सभी कांग्रेसजनों का मार्गदर्शन करें।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में निरंकुश भाजपा सरकार का डटकर मुकाबला कर रही है तथा आम जनता की आवाज को बुलंद कर रही है। प्रदेश में हुए कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में राहुल गांधी उपाध्यक्ष बने थे, जो हमारे प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों के लिए सौभाग्य की बात है और अब हम सभी कांग्रेसजन चाहते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ग्रहण करें।
पायलट ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रतिनिधियों की ओर से सर्वसम्मत प्रस्ताव रख कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद ग्रहण करने के लिए अनुरोध किया, जिसका अनुमोदन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन प्रकाश ने किया। इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकृत करने का सर्वसम्मत प्रस्ताव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. सी.पी. जोशी ने रखा, जिसका अनुमोदन वरिष्ठ विधायक प्रद्युम्न सिंह ने किया।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope