जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की वर्ष 2018-19 की कार्यकारिणी के 28 मार्च को कराए गए चुनाव का परिणाम गुरुवार को जारी किया गया। चुनाव में राधारमण शर्मा और अभय जोशी अध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा मुकेश चौधरी महासचिव, देवेंद्र सिंह एवं परमेश्वर प्रसाद शर्मा उपाध्यक्ष, रघुवीर जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा मांगीलाल पारीक, अनिता शर्मा, राहुल भारद्वाज, विनय जोशी, रामेंद्र सिंह सोलंकी, महेश आचार्य, गिरिराज प्रसाद गुर्जर, विमल सिंह तंवर, कानाराम कड़वा, निखलेश कुमार शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
छह-छह माह का रहेगा कार्यकाल
खास बात यह है कि इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष राधारमण शर्मा और अभय जोशी का 6-6 माह का कार्यकाल रहेगा। 1 अप्रैल 2018 से 30 सितंबर 2018 तक राधारमण शर्मा और 1 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 तक अभय जोशी का कार्यकाल रहेगा।
यह रहा वोटों का गणित
चुनाव में अध्यक्ष पद पर राधारमण शर्मा को 192 और अभय जोशी को 192 वोट मिले। इनके अलावा महासचिव पद पर मुकेश चौधरी को 412, उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह को 208 एवं परमेश्वर प्रसाद शर्मा को 195 एवं कोषाध्यक्ष पद पर रघुवीर जांगिड़ को 390 वोट मिले।
कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में पहले स्थान पर रहे मांगीलाल पारीक को 302, अनिता शर्मा को 276, राहुल भारद्वाज को 274, विनय जोशी को 274, रामेंद्र सिंह सोलंकी को 266, महेश आचार्य को 259, गिरिराज प्रसाद गुर्जर को 256, विमल सिंह तंवर को 242, कानाराम कड़वा को 232, निखलेश कुमार शर्मा को 219 वोट मिले।
पिंकसिटी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में प्रेस क्लब में होगा। इसमें नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी।
पराजित उम्मीदवारों को मिले इतने वोट
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope