• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिन में गर्मी और सुबह-शाम सर्दी, बढ़ सकती हैं बीमारियां

jaipur news : Pink cold started in rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। इन दिनों दिन में गर्मी और सुबह-शाम सर्दी। जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। वैसे भी प्रदेश में इस समय डेंगू, मलेरिया की शिकायतें बढ़ रही हैं। अस्पतालों में इन मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इन दिनों मौमस बदलने लगा है। सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है और दोपहर में गर्मी। मौसम में परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। सर्दी की शुरुआत के चलते सामान्य बुखार, खांसी जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। जानकारों के अनुसार आगामी कुछ ही दिनों में सर्दी तेजी पकड़ लेगी। हालांकि लोगों ने घरों में गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर भी अभिभावक सतर्क हो गए हैं। कई स्कूलों में बच्चे स्वेटर पहन कर आने लगे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों के खान-पान में बदलाव आने लगा है। उधर, मौसम में बदलाव के चलते गर्मी से राहत मिलने लगी है और पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की आवक भी बढ़ने लगी है। शहर के सभी पर्यटक स्थलों पर शाम को लोगों की भीड़ लगी रहती है। शहर के पार्कों में सुबह-शाम घूमने वाले लोग भी गर्म कपड़ों में आने लगे हैं।
बीमारियों का अंदेशाबदलते मौसम के साथ बीमारियां भी लोगों को जकड़ लेती हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलने का ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। इसलिए बच्चों के प्रति ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है।
कोटा जिले में बढ़ती स्वाइन फ्लू एवं डेंगू की बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार लगातार मौसमी बीमारियों की समीक्षा कर रही है। साथ ही पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था एवं अतिरिक्त बजट एवं संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को ही विधानसभा में दी है।
बारां में भी डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बारां चिकित्सालय में रोजाना डेंगू से ग्रस्त लोगों का 100 से 125 तक का पंजीकरण हो रहा है। इसी प्रकार राज्य के अन्य जिलों में भी बीमारियां पैर पसार रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Pink cold started in rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, pink cold started in rajasthan, winter in jaipur, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, गुलाबी सर्दी, सर्दी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved