• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब माली समाज ने ठोकी ताल, जयपुर शहर में 1 और प्रदेश में 15 सीटें मांगी

jaipur news : Now the Mali Society demanded 15 seats in rajasthan and one seat in the Jaipur city - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर अब माली सैनी समाज ने भी ताल ठोक दी है। माली समाज ने कांग्रेस और भाजपा से जयपुर शहर में एक सीट और प्रदेश में 15 सीटें समाज को देने की पुरजोर मांग की है। प्रदेश माली सैनी महासभा के अध्यक्ष छुट्टनलाल सैनी और जयपुर जिला माली सैनी समाज के अध्यक्ष ओम राजोरिया ने बुधवार को कहा कि जयपुर शहर में सांगानेर, मालवीय नगर, विद्याधरनगर, मालवीय नगर, आमेर में सैनी समाज के 25 से 40 हजार तक वोट हैं। इसके साथ ही बची हुई सीटों में भी समाज के अच्छी संख्या में वोट हैं। इसके बावजूद कांग्रेस और भाजपा ने माली समाज को टिकट नहीं दिया, जबकि दोनों ही दलों में समाज के सक्रिय और योग्य व्यक्ति वर्षों से पार्टी का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रदेश में दो लोकसभा क्षेत्र में आने वाली करीब 15 सीटें और हैं, जिन पर समाज के वोटों का बाहुल्य है और यह वोट निर्णायक साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के व्यक्ति को टिकट दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन कुमारी शैलजा सहित अन्य नेताओं को ज्ञापन दिया गया है और भाजपा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन दिया गया है। समाज ने तय किया है कि एक-दो दिन में हमारा प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से दुबारा मिलेगा और टिकट की मांग उठाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Now the Mali Society demanded 15 seats in rajasthan and one seat in the Jaipur city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, mali society jaipur, mali saini society jaipur, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan assembly election 2018, political news, viral news, rajasthan bjp, rajasthan congress, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान भाजपा, राजस्थान कांग्रेस, पॉलिटिकल न्यूज, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, माली समाज जयपुर, माली सैनी समाज जयपुर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved