नई दिल्ली/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में सभी राज्यों के प्रदेश मीडिया प्रमुखों को आमजन में फैलाए जा रहे कांग्रेस के नकारात्मक प्रचार को मोदी सरकार की जनकल्याण एवं गरीब कल्याण योजनाओं और विश्व में सबसे तेज हो रहे विकास से मात देने के लिए तैयार रहने को कहा है। कार्यशाला को केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, अरुण सिंह, प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, संबित पात्रा, मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सह प्रमुख संजय मयूख आदि नेताओं ने संबोधित किया। राजस्थान से कार्यशाला में भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा एवं पिंकेश पोरवाल शामिल हुए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा ने कहा कि कार्यशाला में सभी प्रदेशों से मीडिया प्रमुखों को बुलाया गया था। राजस्थान में चुनाव नजदीक होने से पार्टी के मीडिया सेल का काम अधिक बढ़ने वाला है, जिससे आमजन में मीडिया के माध्यम से सबसे ज्यादा पारदर्शी, जवाबदेही, शीघ्र निर्णय लेने वाली सरकार के शुचितापूर्ण व्यवहार को सामने लाने का कार्य होगा, क्योंकि कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यक्रम से परेशान हो नकारात्मक रूप से मीडिया एवं सोशल मीडिया में कुप्रचार कर रहे हैं।
आनंद शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने जनता से सीधा संवाद किया है और विकास को जन आंदोलन बनाया है। आज विश्व की महाशक्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान कर रही हैं। विदेश नीति पूर्णतः सफल साबित हुई। आज राहुल गांधी चुनाव हारते हैं तो विदेश घूमने निकल जाते हैं और मोदीजी चुनाव जीतते हैं तो विदेशों में घूमने, आराम करने नहीं भारत का नाम ऊंचा करने जाते हैं। भारत डिजिटल तरक्की कर रहा है क्योंकि आज 121 करोड़ भारतीयों के पास मोबाइल फोन हैं, जिनमें से 45 करोड़ स्मार्ट फोन हैं। डिजिटल पेमेंट सिस्टम से भाजपा सरकार की नीतियों ने भारतवासियों के 90 हजार करोड़ रुपए बचाए हैं।शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में मीडिया सेंटर्स की स्थापना की जाएगी और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी कार्यकाल को जनता के सामने लाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope