जयपुर। भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार
को मोती
डूंगरी गणेश मंदिर के दर्शन कर राजस्थान में चुनावी शंखनाद की शुरुआत की। उन्होंने आदर्श
नगर के सूरज मैदान में शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने भारत माता के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। इस
दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए और भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा का कहना है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में चुनाव जीतेगी, लेकिन वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को ही पूर्ण बहुमत का सरकार बनाने का मौका दिया है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अंगद का पांव है, उसे कोई उखाड़ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने शासनकाल के दौरान किए गए कार्यों की तुलना करनी चाहिए। इसके बाद ही कोई बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने अभी कई परेशानियां हैं। वह अभी तक अपने नेता का
ही चुनाव नहीं कर पाई है। ऐसी पार्टी चुनाव लड़ने के काबिल नहीं है।
भाजपा सरकार ने
सिद्धांतों के आधार पर काम किया है और सरकार जनहित के कार्यों के लिए कार्य करती रहेगी। भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं। बीजेपी की सरकार ने हर तबके के लिए काम किया है। बालिका शिक्षा और किसान के मुद्दों पर जनहित की योजनाएं लागू कीं। भाजपा सरकार को कोई नहीं उखाड़ सकता। हम मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का भी बखान किया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope