जयपुर। नगर निगम जयपुर की ओर से घोषित किए गए सदन के सितारों का सम्मान किया जाएगा। इनका सम्मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम में आयोजित समारोह में होगा। आपको बता दें कि इन सदन के सितारों में तीन महिला पार्षद हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नगर निगम के महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने बताया कि नगर निगम की 11वीं साधारण सभा की 12 जुलाई को हुई बैठक में इन तीन महिला पार्षदों ने मर्यादापूर्ण तरीके से और तथ्यात्मक रूप से उचित आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी थी। इस कारण इनका सदन के सितारे के रूप में सम्मान होगा। सदन के सितारे वार्ड पार्षद कुसुम यादव, सुमनलता लोहिया एवं स्वेता शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope